सुपरस्टार मॉडल अंजलि अमीर ने अपना सेक्स बदलवाया है। अंजलि कोयम्बटूर से हैं। अंजलि सेक्स बदलवाने वाली पहली ट्रांसजेंडर मॉडल होंगी जो मलयालम सिनेमा में लीड रोल प्ले करेंगी। सूत्रों के हवाले से ख़बर आयी है कि अंजलि ने सुपरस्टार ममूटी के साथ एक फ़िल्म साइन की है। अंजलि महज़ 20 साल की हैं। अंजलि को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक़ था, जिसे तमिल सिनेमा ने पूरा किया।
पहले छिपाती थी अपनी पहचान!
समाज में ट्रांसजेंडर्स को ग़लत नज़रिये से देखा जाता है। पहले लोगों की वजह से अंजलि को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, अब धीरे-धीरे समाज की मानसिकता बदल रही है और खुले विचारों का स्वागत हो रहा है।
ममूटी के साथ करियर की चाह!
ममूटी अपने समकालीन अभिनेताओं में सबसे चर्चित चेहरा हैं। अंजलि भी ममूटी के सहारे एक लंबी पारी खेलने की उम्मीद में हैं, देखते हैं इसमें अंजलि कितनी सफल होती हैं।
मेरा ही जलवा! जलवा, जलवा!
फिल्मों के मिथ को तोड़ते हुए अंजलि, तमिल सिनेमा में पहले ही नाम कमा चुकी हैं। अब उनकी निगाहें मलयालम सिनेमा की तरफ़ है।




No comments:
Post a Comment