Monday, 6 November 2017

'अंजलि' मलयालम सिनेमा की पहली 'ट्रांसजेंडर अभिनेत्री' बनी, करेंगी सुपरस्टार ममूटी के साथ काम

'अंजलि' मलयालम सिनेमा की पहली 'ट्रांसजेंडर अभिनेत्री' बनी, करेंगी सुपरस्टार ममूटी के साथ काम
सुपरस्टार मॉडल अंजलि अमीर ने अपना सेक्स बदलवाया है। अंजलि कोयम्बटूर से हैं। अंजलि सेक्स बदलवाने वाली पहली ट्रांसजेंडर मॉडल होंगी जो मलयालम सिनेमा में लीड रोल प्ले करेंगी। सूत्रों के हवाले से ख़बर आयी है कि अंजलि ने सुपरस्टार ममूटी के साथ एक फ़िल्म साइन की है। अंजलि महज़ 20 साल की हैं। अंजलि को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक़ था, जिसे तमिल सिनेमा ने पूरा किया। 

पहले छिपाती थी अपनी पहचान!

पहले छिपाती थी अपनी पहचान!
समाज में ट्रांसजेंडर्स को ग़लत नज़रिये से देखा जाता है। पहले लोगों की वजह से अंजलि को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी, अब धीरे-धीरे समाज की मानसिकता बदल रही है और खुले विचारों का स्वागत हो रहा है। 

ममूटी के साथ करियर की चाह!

ममूटी के साथ करियर की चाह!
ममूटी अपने समकालीन अभिनेताओं में सबसे चर्चित चेहरा हैं। अंजलि भी ममूटी के सहारे एक लंबी पारी खेलने की उम्मीद में हैं, देखते हैं इसमें अंजलि कितनी सफल होती हैं। 

मेरा ही जलवा! जलवा, जलवा!

मेरा ही जलवा! जलवा, जलवा!
फिल्मों के मिथ को तोड़ते हुए अंजलि, तमिल सिनेमा में पहले ही नाम कमा चुकी हैं। अब उनकी निगाहें मलयालम सिनेमा की तरफ़ है। 

सरकार का सराहनीय कदम, अब थर्ड जेंडर भी इस्तेमाल कर सकेंगे सार्वजनिक शौचालय

सरकार का सराहनीय कदम, अब थर्ड जेंडर भी इस्तेमाल कर सकेंगे सार्वजनिक शौचालय
थर्ड जेन्डर को लेकर बातें तो बहुत होती रही, लेकिन उनके पुनर्वास और जीवन स्तर के सुधार को लेकर समूचे प्रयास नहीं किये गए। परिणामस्वरूप थर्ड जेन्डर हमेशा से उपेक्षा का शिकार होते रहे हैं। अप्रैल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए उन्हें सरकारी कागजातों में तीसरे लिंग के रूप में जगह देने को कहा। तब से थर्ड जेंडर को लेकर सरकार सजग हुई हैं। 
पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने कहा है कि अब थर्ड जेन्डर अपनी मर्जी से शौचलय चुन सकेंगे। वे तय कर सकेंगे कि उन्हें महिला शौचालय में जाना है या पुरुष शौचालय में।

क्या कहा मंत्रालय ने

क्या कहा मंत्रालय ने
इंडिया टाइम्स.कॉम के मुताबिक पेय जल और स्वच्छता मंत्रालय ने सर्कुलर जारी किया है, जिसमें गाईडलाईन देते हुए मंत्रालय ने कहा है कि अब थर्ड जेंडर अपनी मर्जी से शौचालय का चयन कर सकते हैं। वे पुरुष और महिला किसी भी शौचालय में जा सकते हैं।

क्या कहा गया सर्कुलर में

क्या कहा गया सर्कुलर में
सर्कुलर सोमवार को जारी किया गया। सर्कुलर में कहा गया कि थर्ड जेंडर मुख्यधारा से कटा रहा है, इसलिए यह जरूरी है कि स्वच्छ भारत मिशन में इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि वे समान नागरिक और शौचालय उपयोगकर्ता के रूप में पहचाने जाएं।

उन्हें चयन का अधिकार दिया जाए

उन्हें चयन का अधिकार दिया जाए
उन्हें इस बात की अनुमति दी जाए कि वे सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय में पुरुष और महिला शौचलय का अपने हिसाब से चयन कर सकें।

शहरी मंत्रालय भी ले चुका है अच्छा निर्णय


शहरी मंत्रालय भी ले चुका है अच्छा निर्णय
इससे पहले शहरी मंत्रालय ने थर्ड जेन्डर को लेकर अच्छा निर्णय लिया था। जिसके तहत वह नियम शामिल है जिसमें थर्ड जेंडर को संपत्ति की खरीद के अधिकार दिए गए हैं। 

राज्य सरकारों ने भी किए प्रयास

राज्य सरकारों ने भी किए प्रयास
पिछले साल 2016 में बंगाल के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में थर्ड जेन्डर के लिए अलग से शौचालय बनाने की योजना बनाई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी किए थे प्रयास

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी किए थे प्रयास
छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग ने गैर सरकारी आवास में इनके लिए अलग शौचालय बनाने के प्रयास भी किए।

जरूरी हैं समुचित प्रयास

जरूरी हैं समुचित प्रयास
अगर थर्ड जेन्डर को भी समाज की मुख्यधारा में लाना है तो सरकार द्वारा समुचित प्रयास किये जाना जरूरी हैं।

किन्नरों से जुड़ी 8 ऐसी दिलचस्प बातें जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे

किन्नरों से जुड़ी 8 ऐसी दिलचस्प बातें जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे 
किन्नर न तो पूर्ण रूप से मर्द होते है और न ही नारी। एक ऐसा समुदाय जिसका वर्णन ग्रंथो में भी किया गया है। वो आपकी हर ख़ुशी में शामिल होते हैं। जिनकी दुआओं को बहुत ही पवित्र माना जाता है और जिनकी बद्दुआओं को अभिशाप। आप का उनसे सामना रोज़ होता है, फिर चाहे आप लोकल ट्रैन ही देख लें या शहर का बस स्टॉप। आप सबको पैसे देने से मना कर सकते हो लेकिन किन्नरों के मामले में ज़रा उल्टा ही हिसाब है।
किन्नरों की एक अलग ही दुनिया है जिनके बारे में ज़्यादा कुछ किसी को नहीं पता। उनका रहन-सहन साधारण मनुष्यों से बिलकुल विपरीत है। उनके बारे में जानने की जिज्ञासा हर एक इंसान के दिल में होती है। आइये आज हम आपकी जिज्ञासा को उसके मुक़ाम तक पहुँचाने के सारथी बनते हैं। किन्नरों से जुड़ी ऐसी 8 रोचक बातें जिनको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

ज्योतिष के अनुसार

ज्योतिष के अनुसार
ज्योतिष विद्या के अनुसार वीर्य की अधिकता से पुरुष (पुत्र) उत्पन्न होता है। रक्त (रज) की अधिकता से स्त्री (कन्या) उत्पन होती है। वीर्य और रज समान हों तो किन्नर संतान उत्पन्न होती है। ऐसा माना जाता है की कुंडली में बुध, शनि, शुक्र और केतु के अशुभ योगों के कारण व्यक्ति किन्नर या नपुंसक पैदा होता है।

समाज को किसी किन्नर की मौत की खबर तक नहीं होती

समाज को किसी किन्नर की मौत की खबर तक नहीं होती
किसी किन्नर की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार बहुत ही गुप्त तरीके से किया जाता है।

नए किन्नर को शामिल करने से पहले नाच-गाना और सामूहिक भोज होता है

नए किन्नर को शामिल करने से पहले नाच-गाना और सामूहिक भोज होता है
किसी नए व्यक्ति को किन्नर समाज में शामिल करने से पहले बहुत से रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है।

किन्नर अपने आराध्य देव अरावन से साल में एक बार विवाह करते हैं। हालांकि यह विवाह मात्र एक दिन के लिए होता है।

किन्नर अपने आराध्य देव अरावन से साल में एक बार विवाह करते हैं। हालांकि यह विवाह मात्र एक दिन के लिए होता है।

महाभारत के प्राचीन ग्रन्थ में शिखंडी को किन्नर माना गया है। 

महाभारत के प्राचीन ग्रन्थ में शिखंडी को किन्नर माना गया है। 
ऐसा कहा जाता है कि शिखंडी की वजह से ही अर्जुन ने भीष्म को युद्ध में हरा दिया था।

महाभारत में जब पांडव जंगल में एक वर्ष का अज्ञातावास काट रहे थे, तब अर्जुन एक वर्ष तक किन्नर वृहन्नला बनकर रहे थे।

महाभारत में जब पांडव जंगल में एक वर्ष का अज्ञातावास काट रहे थे, तब अर्जुन एक वर्ष तक किन्नर वृहन्नला बनकर रहे थे।

एक मान्यता के अनुसार किन्नरों की उत्पत्ति ब्रह्माजी की छाया से हुई है। 

एक मान्यता के अनुसार किन्नरों की उत्पत्ति ब्रह्माजी की छाया से हुई है। 
दूसरी ओर कई लोग यह भी मानते हैं कि अरिष्टा और कश्यप ऋषि से किन्नरों की उत्पत्ति हुई है।